प्रयागराज, मार्च 21 -- सुदनीपुर कलां गांव से बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही खलबली मच गई। सरायइनायत पुलिस सक्रिय हुई। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया। लेकिन, अपहरण की खबर झूठी निकली। केशव प्रसाद दुबे का 10 वर्षीय नाती अंश दुबे शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर से आइसक्रीम खाने के लिए निकला था। दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। इसी बीच किसी ने उन्हें बताया कि दो लोग बाइक से उसे हंडिया की ओर ले गए। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को अपहरण की सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने आननफानन सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। साथ में पढ़ने वाले बच्चों से संपर्क किया गया। सात घंटे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मलखानपुर गांव के समीप से अंश को बरामद कर लिया। अंश के पिता राम कृष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.