गाज़ियाबाद, अप्रैल 20 -- मुरादनगर, अमन वत्स। कोतवाली पुलिस ने बच्चे का अपहरण करने का प्रयास कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसीपी मोदीनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि मोहल्ला रघुवीर पुरम निवासी संजय कुमार ने सूचना दी थी कि उनके आठ वर्षीय पुत्र कुंज कंसल का एक व्यक्ति अपहरण का प्रयास कर रहा था, जिसे मोहल्ले के लोगों ने दबोच लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी वीर सिंह निवासी घोड़ी बग्गी कॉलोनी सिखेडा हजारी थाना निवाड़ी है। आरोपी ने बताया कि वे टॉफी देने के बहाने बच्चे को अपने पास बुलाकर ले जाने की फिराक में था। इसी बीच उसने शोर मचा दिया और लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.