फिरोजाबाद, सितम्बर 20 -- शिकोहाबाद के लभौआ में पिछले दिनों गर्भवती महिला की मौत के बाद उसके नवजात बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका आगरा के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। सपा राज्यसभा सांसद द्वारा दिया गया अल्टीमेटम भी खत्म हो गया है। परिजनों का कहना है कि अभी तक पुलिस की जांच के संबंध में कोई जानकारी अधिकारी नहीं दे रहे हैं। लभौआ निवासी अंजली की मौत के बाद पुलिस की दबिश पर सवाल खड़े हुए थे। परिजनों का आरोप था कि अंजली के पति को पुलिस ने बगैर मुकदमे चोरी के मामले में पकड़ा था तथा इस दौरान लगी चोट से अंजली की मौत हो गई। अंजली के नवजात बेटे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। आंख खोलने से पहले मां को खोने वाला नवजात आगरा में भर्ती है तथा उसका उपचार चल रहा है। हालांकि इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के निलं...