बिहारशरीफ, जनवरी 15 -- चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दररिया बिगहा गांव के खंधा से नौ साल के बच्चे अंकित कुमार का शव बरामद किया गया था। उसकी हत्या की गयी थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि बच्चे के पिता निरंजन कुमार की प्रेमिका पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के मंगरचक गांव निवासी धनंजय कुमार की पत्नी निभा कुमारी व उसके रिश्तेदार बेलछी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी नंदे यादव को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि निरंजन ने अपनी प्रेमिका का वीडियो वायरल कर दिया था। इसके बाद महिला ने दररिया बिगहा पहुंचकर हंगामा भी किया था। इसी खुन्नस में बच्चे की हत्या की गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.