कुशीनगर, अप्रैल 10 -- कुशीनगर। कुशीनगर पुलिस ने बच्चे की हत्या के मामले में खुलासा के साथ आठवें दिन कोर्ट चार्जशीट दाखिल किया है। पुलिस ने कोर्ट में पैरवी शुरू कर दी है। इसका नतीजा है कि केस का शीघ्र ट्रायल शुरु होने वाला है। इससे शीघ्र कोर्ट से आरोपी को सजा मिलने की उम्मीद जगी है। हाटा कोतवाली पुलिस ने एक गंभीर अपहरण एवं हत्या के मामले में तेजी से सफल कार्रवाई की है। हाटा कोतवाली क्षेत्र के हनुमान नगर गोपालपुर विरैचा निवासी राजवीर यादव (भांजे) पिछले 27 मार्च को पैकोली चौराहे से अपहरण कर लिया गया था। मामा आदित्य यादव ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के अनावरण के लिए पुलिस एवं सर्विलांस की टीम गठित की गई।सीसीटीवी आदि के अवलोकन के आधार पर आरोपी डब्लू गौड पुत्र गामा गौड निवासी हनुमान नगर गोपालपुर विरैचा की गतिविधियां संदिग्ध मालूम प...