मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के कमालपुर बिथरौल वार्ड 13 निवासी मो. असलम के नौ वर्षीय पुत्र फरहान की हत्या में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिससे थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर फरहान की मां जुमन खातून ने पांच लोगों को नामजद करते हुए थाना में आवेदन दिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में मृतक की चाची मो. असगर की पत्नी सीमा खातून, मो. अशरफ की पत्नी शाहिना खातून, बुआ गुलशन आरा और दादी कुरैशा खातून शामिल हैं। पुलिस ने पांच लोगों का मोबाइल भी जब्त किया है। थानेदार कुणाल कुमार कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद फरहान का शव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। गौरतलब है कि रविव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.