दिल्ली, अप्रैल 25 -- दिल्ली पुलिस ने एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। सलीम वास्तिक की जिंदगी की पिछले 31 सालों की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। दरअसल सलीम ने साल 1995 में एक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे को किडनैप किया और फिरौती ना मिलने पर उसकी हत्या कर लाश को गंदे नाले में फेंक दिया। इसके बाद वो पकड़ा गया और कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। कुछ दिनों बाद जब सलीम को जमानत मिल गई तो उसने शातिर दिमाग का इस्तेमाल कर खुद को मृत घोषित कर दिया और दिल्ली छोड़ अलग-अलग शहरों में पहचना बदलकर रहने लगा। इस दौरान उसने अपने कई रूप बदले। आइए जानते हैं एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक का पिछले 31 सालों का खूनी इतिहास कैसा रहा।एक्स मुस्लिम से पहले बना था मौलवी साल 2000 में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सलीम वास्तिक फरार हो गया। इस दौरान अलग-अलग शहरो...