मुजफ्फरपुर, जून 16 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के रेपुरा महादेव गांव में सोमवार रात एक सात वर्षीय बालक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। बच्चे के परिजन अपने पड़ोसी ग्रामीण डॉक्टर पर गलत इलाज करने और गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगा हंगामा किया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

बालक की स्थिति पुलिस ने बताया ग्रामीण विजय पासवान के सात वर्षीय पुत्र आर्यन का पैर खेलने के दौरान कट गया था और उसे काफी चोट भी आई थी। इस कारण उसे काफी दर्द हो रहा था। परिजनों ने स्थानीय ग्रामीण डॉक्टर राजकुमार पासवान को बुलाकर उसे दिखाया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के द्वारा इंजेक्शन देने के बाद बालक की स्थिति खराब होने लगी और देर रात उनकी मौत हो गई। हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने परिजनों द्...