बरेली, फरवरी 25 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। बच्चे की हत्या के बाद उसका शव बक्से में बंद करके बड़ा बाईपास किनारे फेंका गया था। मगर शिनाख्त न होने के कारण इस मामले का खुलासा नहीं हो सका। अब इज्जतनगर पुलिस ने बच्चे का एआई से बनाया गया फोटो वायरल कर उसकी शिनाख्त कर प्रयास शुरू किया है। दो दिसंबर 2025 की सुबह ग्रामीणों ने इज्जतनगर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे (बड़ा बाईपास) पर कुम्हरा गांव के पास नकटिया नदी के पुल के नीचे एक बक्सा पड़ा देखा था। बक्सा खोला गया तो उसमें करीब दस साल के लड़के का शव मिला, जिसकी एक आंख भी निकाल ली गई थी। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई और उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिले। इस मामले में कुम्हरा गांव निवासी अजीत सिंह की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की गई लेकिन अब तक मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.