बच्चे की व्यक्तिगत प्रतिभा को पहचानना जरूरी
मैनपुरी, अगस्त 22 -- सुदिती ग्लोबल एकेडमी में सीबीएसई के उत्कृष्टता केंद्र, प्रयागराज के तत्वावधान में अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना विषय पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विषय विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह और अर्पित अग्रवाल सहित वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि प्रत्येक बच्चे की सीखने की गति अलग होती है। अभिभावकों को अंकों के दबाव और तुलना से बचकर बच्चे की व्यक्तिगत प्रतिभा को पहचानना चाहिए। अर्पित अग्रवाल ने अभिभावक-शिक्षक बैठकों को केवल शिकायतों तक सीमित न रखकर विद्यार्थी के समग्र विकास पर चर्चा का माध्यम बनाने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: विद्यालय के विकास में समाज की भूमिका अहम उप प्रधानाचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.