फरीदाबाद, मार्च 14 -- फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा हाईवे पर सीकरी गांव बाइक से गिरकर सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक बच्चे की मां की शिकायत पर उसके मौसेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, राजीव कॉलोनी निवासी किस्मत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जनवरी की शाम को उसकी बड़ी बहन का बेटा अमन उर्फ शिव उसके सात वर्षीय बेटे प्रिंस को अपनी बाइक से आगरा लेकर जा रहा था। रात होने की वजह से मना भी किया, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। बाद में पता चला कि सीकरी गांव में सीएनजी पंप के पास सड़क दुर्घटना में उसके बेटे प्रिंस की मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र कुमार के मुताबिक, यह बच्चा बाइक पर आगे बैठा था। अचानक बाइक डिवाइडर से टकराई तो बच्चा नीचे गिर पड़ा था और उसकी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.