हरदोई, जून 5 -- हरदोई। खम्हरवा गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के गहरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत और एक बालिका के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खनन विभाग की जांच में भट्ठा संचालक की लापरवाही सामने आने के बाद दो लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। गुरुवार सुबह ईंट भट्ठे के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में खेलते समय दो बच्चे डूब गए थे। हादसे में शाहजहांपुर जिले के गोटिया गांव निवासी विशाल की मौत हो गई, जबकि नौ वर्षीय मोहिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। खनन अधिकारी शिवदयाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। न तो फेंसिंग कराई गई थी। न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। खुले पड़े गहरे गड्ढे के कारण...