हाथरस, मई 6 -- हाथरस। सासनी क्षेत्र के गांव नगला गढ़ू में गलत इलाज से हुई बच्चे की मौत के आरोपी झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली सासनी पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह मुकदमा मृत बालक के पिता की तहरीर पर दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपी चिकित्सक की तलाश में जुट गई है।
घटना का विवरण सासनी क्षेत्र के गांव छौड़ा निवासी प्रवीन पाठक के नौ वर्षीय बेटे देव पाठक को कुछ दिन पहले पेट में दर्द की समस्या हुई थी। उसका सासनी-इगलास रोड स्थित नगला गढ़ू चौराह स्थित एक झोलाछाप के यहां इलाज चल रहा था। बीते गुरुवार को परिजन उसे इलाज के लिए झोलाछाप के पास ले गए थे। आरोप है कि झोलाछाप ने देव को एक इंजेक्शन लगाया था। इंजेक्शन लगने के बाद बालक की काफी ज्यादा तबियत बिगड़ गई थी। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए थे। आनन-फानन परिजन उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.