हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 28 -- पटना के राजाबाजार स्थित पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल में सोमवार की दोपहर साढ़े तीन बजे एक किशोर की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मौत के बाद परिजन शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे और पथराव किया। पथराव में अस्पताल के शीशे, गमले टूट गए। वहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। प्रदर्शन के कारण नेहरू पथ की एक लेन डेढ़ घंटे तक जाम रही। हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी लोगों ने हाथापाई की। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उपचार में लापरवाही बरती गई। बाद में पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर वहां से हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बाबत फुलवारी में हत्या का मामला दर्ज किया गया। वहीं तोड़फोड़ मामले में शास्त्रीनगर में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित रिटायर दारोगा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.