बच्चे की पिटाई के मामले में अध्यापक पर कार्रवाई के निर्देश
रुडकी, मई 15 -- भगवानपुर, संवाददाता। बाल आयोग की अध्यक्षा गीता खन्ना ने बच्चे की पिटाई की शिकायत पर विद्यालय में जांच की। इस दौरान उन्होंने सहायक अध्यापक की शिकायत सही पाए जाने पर शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ख्रिस्त ज्योति पब्लिक स्कूल में कई स्कूलों में ऑनलाइन जूम मीटिंग के माध्यम से शिक्षा के अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी दी। बाल आयोग की अध्यक्षा गीता खन्ना ने बताया कि स्कूल में किसी अध्यापक की ओर से किसी भी बच्चे के साथ गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई ऐसा करता है तो वह हेल्पलाइन नंबर पर इसकी जानकारी दें। कहा कि स्कूल के प्रिंसिपल या अन्य अध्यापकों को इसके बारे में जानकारी दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.