बच्चे की पिटाई का उलाहना देने पर जानलेवा हमला
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। स्कूल से लौट रहे बच्चे की पिटाई का उलाहना देने पर पिता-पुत्रों पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया गया है। मानधाता के रामपुर गांव निवासी अब्दुल हमीद का छह साल का पौत्र मो. तैमूर सोमवार को स्कूल से लौट रहा था। तभी रंजिश के चलते पड़ोस के लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शाम को अब्दुल हमीद, अपने बेटे तौहीद, मो. समीर के साथ उलाहना देने गए तो आरोपी के परिवार के लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिलाएं बीच बचाव को आईं तो उनसे भी मारपीट की गई। मामले में अब्दुल हमीद ने मो. तौसीफ, मो. तौकीर, मो. तफ्सीर और सबीना बानों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.