सुल्तानपुर, अप्रैल 25 -- कुड़वार, संवाददाता। बंधुआ कला थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र को वहां के प्रधानाध्यापक ने बुधवार को बुरी तरह से पीटा था। इस घटना के बाबत घायल छात्र के मामा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद आरोपी प्रधानाध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताते चले बंधुआ कला थाना क्षेत्र के बेनी राम टिकरिया गांव निवासी आशुतोष शर्मा का भांजा शिवा एक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर शिवा की दूसरे कक्षा के छात्र से किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। यह मामला प्रधानाध्यापक तक पहुंचा। मामा आशुतोष ने तहरीर में पुलिस को बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चे की डंडे से बेरहमी पूर्वक पिटाई की गई और कहा गया कि घर में किसी को बताओगे तो जान से मार दूंगा। बच्चा जब घर पहुंचा तो बहुत डरा सहमा था, लेकिन सारी बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.