बांदा, फरवरी 6 -- बांदा। संवाददाता पुत्र की नजर उतारते समय रूई की जलती बत्ती ऊपर गिरने से युवती झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ा सानी गांव निवासी 30वर्षीय शोभा पत्नी रामबीर गुरुवार की रात अपने पुत्र की रूई की बत्ती से नजर उतार रही थी। तभी जलती रूई की बत्ती शोभा के ऊपर जा गिरी जिससे उसकी साड़ी में आग लग गई। जिससे वह झुलसने लगी। शोर गुल सुनकर मौके पर पहुंचे घरवालो ने उसकी आग बुझाई उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.