बच्चे की चेन खींचकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा
बलिया, जून 18 -- बैरिया। बच्चे के गले से चांदी की सिकड़ी झपट कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा कर जेल भेज दिया है। सोनबरसा निवासी सुरेंद्र कुमार ने गुरुवार को बैरिया थाने में तहरीर देकर बताया कि वे अपने बेटे बिट्टू का बुधवार को मुंडन संस्कार कराकर गंगा तट से लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालपुर स्थित कन्हई ब्रह्म बाबा स्थान के पास बैरिया रकबा टोला निवासी राजीव कुमार ने बिट्टू के गले से चांदी की सिकड़ी झपट लिया। युवकों ने दौड़ाकर उसे पकड़ा और थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.