नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- बच्चों को सुरक्षित रखना हर माता-पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आज के समय में केवल अच्छा खाना, पढ़ाई और अच्छे संस्कार देना ही काफी नहीं है, बल्कि बच्चों को अपने शरीर, बाउंड्रीज और सेफ्टी के बारे में सही जानकारी देना भी बहुत जरूरी है। ये सब तभी पॉसिबल है जब बच्चे को सही उम्र में सेक्स एजुकेशन दी जाए। कई लोग सेक्स एजुकेशन का नाम सुनते ही असहज हो जाते हैं, जबकि सच बात तो यह है कि सही उम्र में सही जानकारी देना बच्चों को समझदार, अलर्ट और आत्मविश्वासी बनाता है। सेक्स एजुकेशन शर्म की बात नहीं, बल्कि सुरक्षा की पहली सीढ़ी है। इसलिए अगर बच्चा 5 साल से ऊपर का है, तो उसे कुछ जरूरी बातें जरूर समझानी चाहिए।असली खेल और छिपे हुए खेल का फर्क समझाएं बच्चों को साफ शब्दों में बताइए कि अच्छे खेल हमेशा खुले में, सबके सामने और खुशी से ...