बच्चे का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन
वाराणसी, सितम्बर 23 -- वाराणसी। सीएचसी चौकाघाट अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने बच्चे के दिल में छेद का नि:शुल्क ऑपरेशन कराया। डॉ. कमल द्विवेदी ने बच्चे को अलीगढ़ के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेजा और वहां नि:शुल्क ऑपरेशन हुआ। जैतपुरा निवासी 14 साल के अबू उबैदा की आरबीएसके टीम ने स्क्रीनिंग की। इसमें पता चला कि उसके दिल में छेद है। सीएचसी की अधीक्षक डॉ. फाल्गुनी गुप्ता के नेतृत्व में डॉ. कमल ने उन्हे ऑपरेशन के लिए भेजा। सफल ऑपरेशन के बाद अबू उबैदा दूसरे बच्चों की तरह सामान्य जीवन बिता सकेगा। एलएमओ डॉ. नेहा सिंह का भी सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.