बच्चे का हित सबसे ऊपर, माता-पिता के 'ईगो' की लड़ाई नहीं; कस्टडी विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट की दोटूक
नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने एक बच्चे की कस्टडी से जुड़े मामले में बच्चे के हित को सर्वोपरि बताते हुए एक बेहद महत्वपूर्ण बात कही है। हाईकोर्ट ने कहा कि बच्चे की कस्टडी और उससे मिलने के अधिकारों को लेकर माता-पिता के बीच होने वाले विवाद को 'बुद्धि और अहंकार की लड़ाई' में नहीं बदलना चाहिए। कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चे का कल्याण और उसके सर्वोत्तम हित सर्वोपरि होने चाहिए। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच ने एक पिता की ओर से दायर अवमानना याचिका का निपटारा करते हुए यह टिप्पणी की। याचिकाकर्ता का आरोप था कि उसकी पत्नी अलग रह रही है और वह फैमिली कोर्ट के उस आदेश की जानबूझकर अवहेलना कर रही है, जिसके तहत उसे अपने नाबालिग बेटे से मिलने का अधिकार दिया गया था। यह भी पढ़ें- बिना सेक्स 84 दिन रहे साथ, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.