जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- चाईबासा सदर अस्पताल में चार माह के मृत बच्चे का शव 18 दिसंबर 2025 को प्लास्टिक बैग में रखकर घर ले जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने झारखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव और पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को मामले की जांच कर चार सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। यह जानकारी झारखण्ड मानवाधिकार सम्मेलन (जेएचआरसी) के प्रमुख मनोज मिश्रा ने सोमवार को काशीडीह स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। यह मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के दिरीबुरु पंचायत स्थित बड़ा बालजुड़ी गांव के सिंदरी गोरी टोला का है। शिकायत के अनुसार, गरीब आदिवासी परिवार के चार माह के बच्चे कृष्णा चतोम्बा की चाईबासा सदर अस्पताल मे...