धनबाद, दिसम्बर 19 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्री नर्सरी व नर्सरी में नामांकन के लिए गुरुवार को लॉटरी का आयोजन हुआ। जगजीवन नगर डीपीएस जूनियर सेक्शन में हुए लॉटरी में प्री नर्सरी में 100 व नर्सरी में 100 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा के नेतृत्व में लॉटरी की प्रक्रिया पूरी हुई। लॉटरी की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया। दोनों क्लास में नामांकन के लिए 515 अभिभावकों ने आवेदन जमा किए थे। लॉटरी के दौरान एक छात्रा का नाम छह बार निकला। अभिभावक ने अपनी बेटी का नाम लॉटरी में निकलवाने के लिए अजीब तरकीब अपनाया। बेटी के आवेदन से संबंधित फॉर्म की छह फोटोकॉपी को एडमिशन फॉर्म बॉक्स में डाला था। महत्वपूर्ण यह भी है कि छह बार बच्ची का नाम लॉटरी में आ...