बदायूं, जनवरी 10 -- बदायूं, संवाददाता। मासूम भाई की गीजर की गैस से दम घुटने के बाद परिवार में जहां कोहराम मचा हुआ है। एक बेटा बरेली के एक अस्पलाल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। वहीं बड़ी बहन मासूम छोटे भाई की असमय मौत के बाद से ही गुमशुम है। आसपड़ोस से लेकर रिश्तेदार तक परिवार को ढांढ़स बंधाने मे लगे है। शाम के समय मासूम रयान के शव को पिता ने अपने हाथ में उठाकर कब्रिस्तान तक ले गये जहां उसे दफिन किया गया। परिवार बेटे की मौत पर जहां सदमे में है वहीं, बरेली में भर्ती दूसरे बेटे सयान के उपचार के लिये हलकान है। परिवार के लोगों के मुताबिक सलीम अहमद के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी है, इसके बाद 11 साल का सयान है और तीसरे नंबर का रयान था। जो अब इस दुनिया में नहीं है। उसके दफिना के बाद परिवार के लोग बड़े बेटे के इलाज के लिए बरेली के रवाना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.