मधुबनी, मई 7 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर।बच्चे-बच्चे का झगड़ा छुड़ाने गए एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना मधेपुर थाने के मधेपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 9 में मंगलवार शाम छह बजे घटित हुई बतायी गई है। जख्मी मधेपुर पश्चिमी वार्ड नौ निवासी बैजनाथ पासी का इलाज मधेपुर पीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल में किया गया है। इस संबंध में घायल मधेपुर पश्चिमी वार्ड नौ निवासी बैजनाथ पासी ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई हैं। जिसमें पड़ोस मधेपुर पश्चिमी के ही तीन ज्ञात व अन्य अज्ञात को नामजद किया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि मोहल्ला में बच्चे आपस में क्रिकेट खेल रहे थे। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा जिसमें उनलोगों के बीच झगड़ा हो रहा था। वो झगड़ा छुड़ाने लगे। जिसपर आरोपियों ने लोहे के रड व लाठी से प्रहार कर जख्मी कर दिया। एफआईआ...