पलामू, दिसम्बर 8 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर व नौडीहा थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित हुटुकदाग गांव में क्लिनिक संचालित करने वाला ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशन संजय कुमार ने बीमार बच्चे का इलाज करवाने पहुंची महिला के साथ दुष्कर्म किया है। निमोनिया के लक्षण से जूझ रहे बच्चे का इलाज के क्रम में भाप देने के बहाने आरोपी ने पीड़ित और उसकी मां को क्लिनिक के पास स्थित अपने घर में ले गया। इसके बाद दरवाजा बंद कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना पांच दिसंबर को घटित हुई है। महिला ने छतरपुर थाने में सात दिसंबर को शिकायत की। इसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि 5 दिसंबर को पीड़िता बच्चे का इलाज कराने आरोपी संजय कुमार साव के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.