खगडि़या, मई 12 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग द्वारा ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण से बचाव को लेकर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डॉक्टर कशिश के निर्देशानुसार सतीशनगर हाईस्कूल में कैंप मंगलवार को लगाकर छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन की खुराक दी गई। इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर यानी बच्चेदानी के कैंसर से सुरक्षित करना है। टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुखिया सह जदयू जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीचंद्र सिंह ने उपस्थित छात्राओं एवं अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि समय पर टीकाकरण से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर एएनएम बेबी कुमारी, विद्यालय के एचएम अनिकेत कुमार, आशा कार्यकर्ता जागृति क...