बच्चेदानी के कैंसर से बचाएगा एचपीवी वैक्सीन
मऊ, मई 20 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। रानीपुर सीएचसी पर बुधवार को केन्द्र अधीक्षक डा.अशोक कुमार चौहान के निर्देशन में आशा कार्यकत्री निशा दुबे, इंदुमती दूबे अपने परिवार के किशोरी सहित क्षेत्र की किशोरियों को को एचपीवी वैक्सीन लगवाकर बच्चेदानी के कैंसर से बचाव का संदेश देकर लोगों में जागरूकता फैलाई। इस दौरान विभाग द्वारा किशोरियों को टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी यूसुफ शाह ने उत्कृष्ट कार्य के लिए आशाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अशोक चौहान ने एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने वाली आशा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि एचपीवी वैक्सीन का टीका सर्वाइकल अर्थात बच्चेदानी के कैंसर से बचाव करता है। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, जो समस्त स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.