गोरखपुर, अगस्त 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ सावंददाता। जिला अस्पताल से बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के बहुचर्चित मामले में पुलिस अब मुकदमे की त्वरित सुनवाई कराने की तैयारी में जुट गई है। छह दिन के भीतर विवेचना पूरी कर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल करने के बाद अभियोजन पक्ष अदालत में डे-टू-डे (रोजाना) सुनवाई के लिए प्रार्थना पत्र देगा। इसका उद्देश्य मुकदमे का शीघ्र निस्तारण कर बर्खास्त सिपाही अभिषेक यादव को कठोरतम सजा दिलाना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विवेचना के दौरान जुटाए गए वैज्ञानिक, तकनीकी और प्रत्यक्ष साक्ष्यों के आधार पर आरोपपत्र तैयार किया गया है। अब पूरा जोर अदालत में प्रभावी पैरवी पर रहेगा। इसके लिए अभियोजन शाखा और विवेचना टीम आपसी समन्वय के साथ मुकदमे के प्रत्येक पहलू को अंतिम रूप देने में जुटी है。

गवाहों की संख्या और उनके फर्ज ...