रांची, अप्रैल 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में बच्ची से सामूहिक के बाद हत्या की घटना से आक्रोशित आजसू छात्र संघ ने मंगलवार को रांची में कैंडल मार्च निकाला। बबलू महतो के नेतृत्व में मार्च रांची विश्वविद्यालय से शुरू होकर अलबर्ट एक्का चौक तक गया। यहां पर सभी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने कहा, लड़कियों के साथ हो रही इस प्रकार की निर्मम वारदात समाज के लिए चिंता का विषय है। इस पर प्रशासन को कड़े निर्णय लेने होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.