बच्ची से रेप मामले में दोषी करार
दरभंगा, अगस्त 22 -- लहेरियासराय। पॉक्सो अधिनियम के विशेष न्यायाधीश के न्यायालय ने शुक्रवार को पांच वर्षीया बालिका से दुष्कर्म के आरोप में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ललित मंडल को दोषी करार दिया है। मामले में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार पराजित ने बहस की। श्री पराजित के अनुसार सदर थाने में धारा 376 ए बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 में दर्ज मामले में उसे दोषी पाया गया है। न्यायालय ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 31 अगस्त की तारीख निर्धारित की है। यह भी पढ़ें- बच्ची से दुष्कर्म एवं पॉक्सो ऐक्ट के दोषी को 20 वर्ष कैद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.