वरिष्ठ सावंददाता, जुलाई 30 -- गोरखपुर जिला अस्पताल से पुलिस की वर्दी पहनकर 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर सिपाही अभिषेक यादव ने दुष्कर्म कर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह चिवटहा पुल से नीचे से शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह घटना से इनकार कर रहा, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से शव बरामद किया गया। एसएसपी ने आरोपी सिपाही को बर्खास्त करने की रिपोर्ट भेज दी है। आरोपी पर एनएसए भी लगाया जाएगा। आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज निवासी बच्ची के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह पिछले चार वर्षों से परिवार के साथ गोरखपुर में रहकर ई-रिक्शा चलाते हैं। 27 जुलाई को उनकी बड़ी बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।सिपाही ने बच्ची की रेप के बाद हत्या की थी मंगलवार रात करीब...