बच्ची से पड़ोसी युवक ने की छेड़छाड़
नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। राजधानी के प्रेम नगर इलाके में रक्षाबंधन के दिन एक नौ साल की बच्ची को अकेला देखकर पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम नगर पुलिस को शुक्रवार को एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की पीसीआर कॉल मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची का मेडिकल कराया। साथ ही बच्ची व अन्य लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि रक्षाबंधन के मौके पर बच्ची की मां शाहदरा गई हुई थीं। घर में बच्ची और उसका भाई था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। आरोप है कि उसने विरोध किया और शोर मचाया तो उसका गला दबाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.