मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर। अहियापुर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ बुधवार को थाने में आवेदन दिया। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपित को चिन्हित करने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। बता दें कि सोमवार की रात शादी समारोह में मां के साथ आई सात साल की बच्ची के साथ एक युवक ने झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चीखने पर आरोपित उसे छोड़ फरार हो गया। परिजनों ने जख्मी हालत में बच्ची का मेडिकल में इलाज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...