बच्ची से दुष्कर्म मामले में टैक्स अधिवक्ताओं का बहिष्कार
गोरखपुर, अगस्त 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। दस वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म एवं हत्या की घटना के विरोध में टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपना विरोध दर्ज कराया। टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से एडिशनल कमिश्नर जीएसटी को पत्रक सौप कर न्यायिक कार्य से विरत रहने की जानकारी दी गई। टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन अध्यक्ष जेके सिन्हा एवं महामंत्री देवेंद्र नाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि ऐसी जघन्य घटनाओं के दोषियों को शीघ्र न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से सख्त से सख्त दंड दिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में मासूम से दरिंदगी के खिलाफ महराजगंज में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, फांसी की मांग
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.