शाहजहांपुर, मई 23 -- तिलहर। बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने सीओ ईशिका सिंह के साथ गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। कई लोगों के बयान दर्ज किए। एसपी ग्रामीण ने आरोपी की तलाश के लिए कोतवाल प्रिंस शर्मा को निर्देश दिए। क्षेत्र के ग्रामीण ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसकी आठ वर्षीय पुत्री बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मुला गौटिया गांव का वीरेंद्र प्रताप यादव उर्फ गोविंद ने उसकी बच्ची को दबोच लिया और खेत में ले जाकर दुराचार किया। बच्ची के चीखने पर तमाम लोग वहां आ गए इसके बाद आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। यह भी पढ़ें- बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गांव पहुंचीं एसपी ग्रामीण, दर्ज किए बयान एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल सहित पीड़िता के घर पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने कोतवाल प्रिंस शर्मा को टीम गठित क...