बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा
बागपत, जून 17 -- सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव मे चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी दसवीं के छात्र को पकड़कर बागपत किशोर न्याय बोर्ड मे पेश किया जहाँ से उसे मेरठ स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया। सोमवार की सुबह गली मे खेल रही चार साल की बच्ची को मोबाइल मे गेम खिलाने के बहाने खाली पड़े मकान की उपरी मंजिल पर ले जाकर दसवीं के छात्र ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी छात्र के खिलाफ बच्ची के चाचा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मंगलवार सुबह केडवा तिराहे से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज, जांच जारी थाना प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने बताया की आरोपी छात्र को बागपत किशोर न्याय बोर्ड मे पेश किया जहाँ से उसे मेरठ स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.