मोतिहारी, मार्च 13 -- पहाड़पुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार शाम की बताई जाती है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि विरुद्ध आरोपित को निरुद्ध किया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के द्वारा थाना को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी अबोध बच्ची को घर के समीप बांसवारी में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। विधि विरुद्ध बालक के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.