फिरोजाबाद, मार्च 11 -- शिकोहाबाद में बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद एक आरोपी को भीड़ ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने बच्ची को बाइक पर बिठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया था। जब पुलिस आरोपी को तमंचा बरामदगी के लिए लेकर गई तो आरोपी ने झाड़ियों से तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी पर जवाबी फायरिंग की तो गोली आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसको सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया है।10 मार्च को अभियुक्त अर्जुन पुत्र रामखिलाडी निवासी ग्राम विदरखा थाना शिकोहाबाद उसकी बच्ची को बाइक पर बहला फुसलाकर ले गया। उसके बाद बच्ची के साथ भांडरी पुल के पास तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार होने पर आरोपी को आसपास के लोगों ने दबोच लिया और बच्ची को उसके चंगुल से मुक्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.