बिजनौर, मई 3 -- धामपुर। बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस से की शिकायत में आरोप लगाया कि लगभग 8 वर्षीय बच्ची पास के एक ब्यूटी पार्लर में अपनी छोटी बहन को लेकर बाल कटवाने गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद युवक ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। बच्ची किसी तरह घर पहुंची। परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर युवक को हिरासत में लिया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर 12 वर्षीय बालिका से की छेड़खानी उधर कोतवाल मृदुल कुमार का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएग...