बच्ची से दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
शाहजहांपुर, मई 24 -- तिलहर। बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। क्षेत्र के ग्रामीण ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसकी 8 वर्षीय पुत्री बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मुला गौटिया गांव के वीरेंद्र प्रताप यादव उर्फ गोविंद ने उसकी बच्ची को दबोच लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने रविवार की दोपहर जैतीपुर मार्ग पर कमलापुर गांव के पास आरोपी वीरेंद्र प्रताप यादव उर्फ गोविंद को पकड़ लिया। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.