मेरठ, मई 8 -- थाना क्षेत्र के एक गांव अधेड़ पर पड़ोसी ने चार वर्षीय मासूम बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। थाने पहुंची बच्ची के पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मासूम बच्ची को मेडिकल उपचार दिलाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाने पर दी तहरीर में गांव निवासी युवक ने बताया कि वह पत्नी के साथ गांव निवासी पूर्व प्रधान के खेतों में मजदूरी करता है। गुरुवार को वह पत्नी के साथ खेत पर मजदूरी करने गया था और घर पर उसके बच्चे अकेले थे। शाम को लगभग सवा सात बजे वह घर लौटा। घर पर उसकी 4 वर्षीय बेटी नहीं मिली। वह पत्नी संग बेटी को तलाश करने लगे तो पड़ोसी ने बताया कि गांव निवासी 65 वर्षीय कुलविंदर उर्फ कल्लू कसाई उसकी बेटी को अपने घर की ओर ले गया है। वह पत्नी और ग्रामीणों के साथ आरोपी अधेड़ के घर पहुंचे तो उनकी घर का दरवाज...