बच्ची से छेड़खानी के आरोप में सेवानिवृत्त सिपाही गिरफ्तार
चंदौली, जून 17 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी करने का आरोप पीड़ित के परिजनों ने सेवानिवृत्त सिपाही पर लगाया है। इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सेवानिवृत्त सिपाही को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच के साथ विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि रिटायर्ड सिपाही ने मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया और उसके साथ अशोभनीय हरकत की। बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद उसने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची की बात सुनकर परिवार के लोग हैरान रह गए और तुरंत पुलिस से शिकायत की। साथ ही इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी। इसपर हरकत आई पुलिस ने तत्काल आरोपी के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.