बच्ची से गैंगरेप के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 8 -- मुजफ्फरनगर सात साल की बच्ची से गैंगरेप के मामले में पोक्सो कोर्ट ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी पर 60 हजार का अर्थदंड लगाया। कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि दोनों दोषी तब तक जेल में रहेगे जब तक उनकी मृत्यु नहीं हो जाती। सजा का आधार एफएसएल रिपोर्ट व पीड़िता के बयान रहे। अन्य सभी गवाह कोर्ट में पक्षद्रोही हो गए थे।एडीजीसी विक्रांत राठी व विनय अरोरा ने बताया कि बुढ़ाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी मकान में छत पर खेल रही थी। आरोपी अकरम व आसिफ उर्फ देशी निवासीगण गांव जौला थाना बुढ़ाना उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोपी अकरम बच्ची को अपनी दादी के मकान पर ले गया और दोनों आरोपियों ने उसके साथ गैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.