लखनऊ, फरवरी 27 -- जानकीपुरम क्षेत्र में 6 साल की बच्ची से अश्लीलता और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 26 फरवरी को पीड़िता की मां ने जानकीपुरम थाने में तहरीर दी। कि उसकी बेटी के साथ मोहल्ले के एक युवक ने अश्लील हरकत की। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। डरी बच्ची ने घर पहुंचकर मां को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। गुस्साएं परिजनों ने जानकीपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वेलफिट जिम के पीछे गड़रियन का पुरवा इलाके में रह रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...