मैनपुरी, अप्रैल 9 -- बेवर। कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गुरुवार दोपहर 5 वर्ष की बच्ची लापता होने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने टीम बनाकर तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने बच्ची को 3 घंटे के अंदर बरामद कर माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। ग्राम खांकेताल निवासी अवनेश कश्यप पुत्र सूरजपाल अपनी पत्नी को दवा दिलाने सीएचसी आए थे। इस दौरान अस्पताल में मौजूद बच्ची आरूषी अचानक लापता हो गई। बच्ची खेलते हुए अस्पताल से बाहर चली आई जो सड़क पार कर रास्ता भटक गई और इधर-उधर घूमने लगी। परिजन बच्ची के लापता रहने पर परेशान हो उठे। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची की तलाश शुरू कर दी और बच्ची को 3 घंटे के अंदर बरामद कर ऑपरेशन मुस्कान के तहत माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.