बच्ची में रैबीज के लक्षण, रेफर
बहराइच, जून 1 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच जिले के सरहद स्थित श्रावस्ती जिले के सोनवां थाने के इटरौली गांव में दो माह पूर्व कुत्ते ने रूमा देवी (4) पुत्री अरविंद को कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया था। परिजनों ने नजदीकी सीएचसी पर इलाज कराया था। अचानक बच्ची के शरीर में अकड़न और बेहोशी के लक्षण आने लगे। परिजन परेशान हो गए। पीड़ित परिजन उसे वाहन पर बहराइच मेडिकल कालेज लाए । डा. शिवम मिश्रा ने उसे प्राथमिक इलाज कर लखनऊ केजीएएमयू रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के जानकारी लिए जाने पर परिजनों ने बताया कि दो माह पूर्व रूमा को कुत्ते ने काट लिया था। उसका इलाज कराया गया था। डॉक्टरों ने कहा कि बच्ची में रैबीज के लक्षण मिल रहे थे इसलिए रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.