मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर। पुत्र नहीं होने के कारण फूलो देवी की हत्या कर शव बूढ़ी गंडक नदी किनारे नाले के मुहाने के पास फेंक देने के मामले में आरोपित पति संतोष साह और देवर राकेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मृतका फूलो देवी की नौ साल की बेटी चुनमुन से पूछताछ की। उसने मां के साथ घर में अक्सर मारपीट की जाने के संबंध में बताया। कहा कि 15-20 दिन पहले भी मां के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद मां उसे साथ में लेकर नानी घर चली गई थी। घटना के दिन भी मां चाचा के साथ घर से निकली थी। उस दिन भी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बच्ची के बयान के आधार पर उसके करीबी रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी की। पुलिस ने संतोष के बालूघाट स्थित घर की भी एफएसएल से जांच कराई है। पुलिस को फूलो का मोबाइल भी नहीं मिला है। उसका अंतिम लोकेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.