बेंगलुरु, जून 12 -- दक्षिणी राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक वकील मां ने अपने आशिक संग मिलकर अपनी ही छह साल की बेटी की इसलिए हत्या कर दी कि उसका रंग सांवला था। इसका भेद तब खुला, जब बच्ची की हत्या के तीन महीने बाद, बेंगलुरु की ये वकील और उसके प्रेमी ने एक IVF सेंटर का दौरा किया, जहां वो एग सैंपल देने पहुंचे थे। मामले की जांच कर रही पुलिस को केस में एक नया पहलू मिला है कि क्या बच्ची की मौत से पहले ही इस प्रेमी जोड़े ने इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन (IVF) की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। दरअसल, बेंगलुरु पुलिस ने बच्ची के असली पिता की शिकायत पर जब मामले की जांच शुरू की तो पाया कि बच्ची की मां वकील प्रियंका पी और उसके कथित प्रेमी मोहन एमजी एक IVF सेंटर जाते रहे हैं, जहां वो बेबी प्लान कर रहे हैं। पुलिस सूत्...